Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
मारचूला बस हादसे का शिकार दिवंगत लोगों को कैंडल जला कर दी श्रद्धांजलि
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(संपादक सुरेंद्र चावला उर्फ राजू 9917322413)

गदरपुर । अल्मोड़ा के मारचूला में हुए सड़क हादसे में दिवंगत हुए लोगो को गदरपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मोमबत्ती जलाकर, मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति की प्राथना करते श्रद्धांजलि अर्पित की। थाना गेट के पास हादसे का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने बताया कि “जो हादसा हुआ वह अत्यंत दुखदायक है और ईश्वर सभी दिवंगत लोगो के परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दें। उत्तराखंड प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा मृतकों के परिवार वालों को4लाख व घायलों को एक-लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा व  वही जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने बताया की पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में थे जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलो का हाल-चाल जाना इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया  ने कहा दुखद हादसे का शिकार हुए दर्जनों लोगों की मौत से सभी क्षेत्रवासी स्तब्ध हो गए हैं उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हादसे की न्यायिक जांच करने की भी मांग की।

इस मौके पर सुखदेव सिंह नामधारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया,  व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, मनोज गुंबर परमजीत सिंह हरलोक सिंह नामधारी अश्वनी कुमार जसवीर चीमा अन्य लोग उपस्थित रहे
मारचूला बस हादसे का शिकार दिवंगत लोगों को कैंडल जला कर दी श्रद्धांजलि
Advertisement
Advertisement