Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
बड़ी खबर: मलिन बस्ती बचाने का अध्यादेश, कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा… कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लग सकती है मोहर
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
संपादक सुरेंद्र चावला उर्फ राजू 9917322413
देहरादून (संवाद सूत्र)। प्रदेश में 582 से अधिक मलिन बस्तियों को उजड़ने से बचाने के लिए प्रदेश सरकार बुधवार को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव लाएगी। मलिन बस्तियों को लेकर लाए गए अध्यादेश की मियाद बुधवार को खत्म हो रही है। सरकार इसे तीन साल और आगे बढ़ाने का निर्णय ले सकती है

इस मामले में भाजपा विधायक खजानदास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से भी अनुरोध किया। उन्होंने यह मामला गैरसैंण विस सत्र के दौरान भी उठाया था। विज्ञापनसूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री ने कैबिनेट में लाए जाने वाले प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। भाजपा विधायक विनोद चमोली भी इस संबंध में सरकार से अनुरोध कर चुके हैं। प्रदेश में निकायों, सरकारी व निजी भूमि पर मलिन बस्तियों का कब्जा है। अवैध कब्जा हटाने के लिए न्यायालय ने आदेश दिए थे। इस फैसले के खिलाफ सरकार अध्यादेश ले आई थी। सरकार दो बार तीन-तीन साल के लिए इसकी समय-सीमा बढ़ा चुकी है।

इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को दिवाली बोनस की सौगात मिल सकती है। तीन फीसदी डीए का प्रस्ताव भी बैठक में आ सकता है। हाल ही में मुख्यमंत्री को सौंपी गई समान नागरिक संहिता की नियमावली पर भी बैठक में कैबिनेट की मुहर लग सकती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के डेढ़ दर्जन अन्य प्रस्ताव भी चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं।

Advertisement
Advertisement