Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर,गोशाला में छोड़ने के प्रबंध किये जाने की मांग
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

(रिपोर्टर सागर धमीजा)
आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर,गोशाला में छोड़ने के प्रबंध किये जाने की मांग।
     नगर पंचायत गूलरभोज के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में आये दिन आवारा घूमने वाले गोवंशीय पशुओं के चलते यहां आए दिन हो रहीं दुर्घटनाओं के कारण लोंगो के घायल होने वालों की परेशानियो को देखते हुए इन पशुओं को पकड़कर गोशाला में लेजार छोड़ने की व्यवस्था किये जाने की मांग की है।
      भाजपा मण्डल के महामंत्री एवं पूर्व सभासद सतीश चुघ ने नगर पंचायत गूलरभोज के अधिशाषी अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर गूलरभोज में लम्बें समय से बनी हुई गोशाला को दुरुस्त कर उसमें इन पशुओं के ठहरने के प्रबंध किए जाने का अनुरोध किया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप रघुवंशी सुखविंदर सिंह भूपेंद्र आर्य राकेश ग्रोवर अमित गुप्ता सौरभ दहूजा इंदर सिंह राठौर आदि मौजूद रहे
Advertisement
Advertisement