Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। करतारपुर रोड पर आयोजित श्री शिव दुर्गा मंदिर युवा रामलीला कमेटी द्वारा नगर महामंत्री कांग्रेस मुकेश भगत (मिक्की) एवं अजय गाबा युवा समाजसेवी को पटका तथा राम की चित्र देकर सम्मानित किया गया। 

  इस दौरान उन्होने कहा कि रामलीला करने वाला प्रत्येक कलाकार एवं रामलीला को आयोजित करने में योगदान देने वाला प्रत्येक नागरिक सही मायने में सच्चा राम भक्त है। जिन्होंने प्रभु श्री राम की संस्कृति को जनमानस में सदियों से जीवित रखा है। ऐसे आयोजनों से धर्म के प्रति हर वर्ग की आस्था बढ़ती है और धर्म के प्रति जानकारी भी पुख्ता होती है, उन्होंने कहा कि बेहतर प्रयास है जो आने वाली पीढ़ी को जागरूक किया जा रहा है।

   इस मौके पर सनी हुड़िया, मनी बाटला आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement