Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

Advertisement
Advertisement

गदरपुर। गुरुद्वारा वार्ड नं.01 करतारपुर रोड में श्रीरामलीला मंचन की सप्तम रात्रि को मुख्य अतिथि वार्ड नं.10 सभासद संजीव झाम रहे। निर्देशक कृष्ण सिंह के निर्देशन में कलाकारों द्वारा सुंदर अभिनय की प्रस्तुति में श्रीराम भारत मिलाप का मार्मिक एवं भावुक प्रस्तुति और सूर्पनखा का मायाजाल, खर दूषण वध तक की लीला का मंचन हुआ।

रामलीला टीम ने मुख्य अतिथि संजीव झाम को किया सम्मानित

    इस दौरान मुख्य अतिथि संजीव झाम ने कहा रामलीला को केवल मनोरंजन के लिए नहीं देखना चाहिए, बल्कि श्री रामचरित मानस के पात्रों के आदर्शों को समझना चाहिए, रामलीला के मंचन से मनुष्य को धार्मिकता की ओर जागरूकता मिलती है। सुन्दर लीला मंचन में श्रीराम की भूमिका मे दीपक प्रजापति, सीता रोहित चंद्रा, लक्ष्मण राजू चंद्रा, भरत ऋतिक, शत्रुघन दीपू सैनी, सुरपनाखा विशाल प्रजापति, खर ऋतिक प्रजापति, दूषण उमेश कश्यप द्वारा बहुत ही सुंदर व भावपूर्ण लीला का मंचन प्रस्तुत किया गया। कलाकारों द्वारा अपने पात्रों की भूमिका का भाव विभोर मंचन किया जा रहा है। मंच संचालन पवन प्रजापति द्वारा किया गया।

   इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष उमेश चंद्रा, महामंत्री सोम कश्यप, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, रवि प्रकाश, अभिमन्यु बाजपाई, साहिल गाबा, डा. गणपति विश्वास आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

You missed