Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर।  मां भारती के अनन्य उपासक, महान कर्मयोगी, कोटि-कोटि जनमानस के गौरव हमारे पथ प्रदर्शक एवं प्रेरणापुंज महान यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी गदरपुर मंडल द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष गुंबर के आवास पर मनाया गया।

बीजेपी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी का मनाया जन्मदिन

    जिसमें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुडिया ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु की कामना की।

   कहा कि प्रधानमंत्री की विचारधारा सबका साथ सबका विकास को लेकर आज पूरे देश के साथ विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया। इसको लेकर आज पूरे मंडल द्वारा धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया गया।कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने पिछले दस वर्षों में देश की आन-बान-शान तिरंगे को उस मुकाम पर ला खड़ा किया है जिसे आज सारा विश्व सैल्यूट कर रहा है। आज विश्व भर के दिग्गज देश भारत से मित्रता करने के लिए खुद आगे आते हैं।

  इस अवसर पर मंडल महामंत्री अनिल जेटली, सुभाष गुंबर, धर्मपाल, राजेश गुंबर, अशोक हुंडिया, राजेश गुंबर, मनोज शर्मा, गुलशन शर्मा, पंडित राजू शर्मा, सूरजभान गुप्ता, धनपत गुंबर, अरविंद पाल, आकाश कोचर, निर्मल नारंग, हरलोक नामधारी, अमित सेतिया, हैप्पी चंद्र, जोगिंदर ठाकुर, रमन छाबड़ा आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement