Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रूद्रपुर (सू0वि)। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए अग्निशमन यंत्रो व सीसीटीवी कैमरों को भी देखा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद रखने तथा सीसीटीवी कैमरे के स्टोरेज ब्रेकअप पर भी नजर रखने एवं सफाई कराने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, तहसीलदार दिनेश कुटोला, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हंसा दत्त पाण्डे, भाजपा के गजेन्द्र प्रजापति, कांग्रेस के मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement