

उधम सिंह नगर। नानकसागर डैम पार सोते भाईयों पर हमला कर सगे भतीजे को उनके दो चाचा ने ही जमीन के विवाद के चलते धारधार हथियार से हत्या की थी। पुलिस ने हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुये रामपुरी चाकू के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सितारगंज बहादुर सिंह चौहान ने प्रेस को बताया कि शुक्रवार की रात्रि पुलिस को सूचना मिली की ग्राम चेतुवाखेड़ा दो सगे भाई बलविन्द्र व बन्टी पर धारधार हथियार से हमला कर एक को घायल कर दिया है जबकि दुसरे बलविन्द्र की मौत हो गई है। दोनों आरोपी हत्याकाण्ड करने के बाद मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाष में आसपास में दविश दी। पुलिस ने दोनों को पास के ही गांव देवीपुर से भजन के घर आरोपी दोनों भाई जो कि मृतक के रिश्ते चाचा लगते है उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जिनके नाम मलकीत, मिल्खा है। पुलिस ने दोनों को कार्ट में पेष किया है। दोनों के पास से एक रामपुरी चाकु और डण्डा बरामद हुआ है।
पुलिस टीम में प्रकाश दानु कोतवाल खटीमा, देवेन्द्र गौरव थानाध्यक्ष, अनिल जोषी थानाध्यक्ष झनकईया, उप नि. अशोक काण्डपाल, उप नि कीर्ति भटट, उप नि पंकज मैहर, उप नि कृपाल सिंह, हेका नवनीत कुमार नवीन जोशी, प्रकाश आर्या, आदि शामिल थे
रुद्रपुर : न्यायालय से जारी समन को गैर जमानती वारंट में बदला, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

