Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। जघन्य नर्स हत्याकांड का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कांग्रेसियों ने हत्याकांड के खुलासे को अधूरा बताया और कप्तान के अशोभनीय बयान की भी निंदा की। उन्होंने हत्याकांड की सीबीआई जांच किए जाने का मुद्दा उठाया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।

Advertisement
Advertisement

    रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता डीडी चौक पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। उनका कहना था कि चर्चित अंकिता हत्याकांड का भी पुलिस ने फर्जी खुलासा कर वीआईपी को बचा लिया और अब नर्स हत्याकांड का भी अधूरा खुलासा कर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है। आरोप था कि प्रदेश की धामी सरकार में देवभूमि दरिंदों के घिनौने अपराध से कलंकित हो चुकी है। आरोप था कि जिले के एसएसपी का एक बयान आया, जिसमें वह बोल रहे हैं कि दुष्कर्म रोकने का उन्होंने ठेका नहीं लिया है।

    उन्होंने कहा कि एसएसपी के इस बयान से साफ हो गया है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार महिला की सुरक्षा करने में विफल हो चुकी है, जबकि सत्यता यह है कि नर्स हत्याकांड में नशेड़ी मजदूर शामिल हो सकता है, लेकिन एक व्यक्ति हत्या कांड को अंजाम नहीं दे सकता है। आगाह किया कि यदि प्रदेश सरकार ने जल्द सीबीआई जांच की अनुमति नहीं दी तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस नर्स हत्याकांड को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

   इस मौके पर ममता रानी, छत्रपाल सिंह, संजीव राठौर, सतीश कुमार, रामकिशन, उमा सरकार, बेबी सरकार, संध्या गाइन, मीनू राय आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement