Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

दिनेशपुर (संवाद सूत्र) आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर खुशी जताई।

    रविवार को पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए सिसोदिया को 17 महीने राजनीतिक षड्यंत्र के तहत झूठे केस में जेल में रखा गया। आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। इससे सत्य की जीत हुई। उन्होंने बांग्लादेश में हो रहे बंगाली हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार से ठोस और जरूरी कदम उठाने की मांग की। वहां तपन घरामी, सुभाष माझी, राकेश कुमार, सुशील भक्त, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement