Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

केलाखेड़ा (संवाद सूत्र)। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने नगर पंचायत, पुलिस, पशु चिकित्सा और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम के साथ मीट की दुकानों पर छापामारा। खामियां मिलने पर तीन मीट विक्रेताओं का चालान कर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

Advertisement
Advertisement

  बीबीसीशुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से विहिप कार्यकर्ताओं ने अवैध बूचड़खाने संचालित होने की शिकायत की थी। शनिवार को एसडीएम ने संयुक्त टीम के साथ नगर क्षेत्र की मीट दुकानों पर छापा मारा। बंद दुकानों को खुलवाया गया। जांच पड़ताल में तीन दुकानों में मानक अपूर्ण होने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।

    एसडीएम ने बताया कि केलाखेड़ा में तीन दुकानों में सफाई व्यवस्था सहित अन्य खामियां मिली हैं। एक मीट दुकान का गेट खराब मिला। टीम ईओ आदेश कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. शैलेश गुप्ता, खाद्य अधिकारी पवन कुमार, थाना प्रभारी ललित मोहन रावल आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement