Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

Advertisement
Advertisement

गदरपुर (मंटा संवाददाता)। शहीदे आजम उधम सिंह के शहीदी दिवस पर कंबोज समाज के अलावा विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा कंबोज धर्मशाला में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि एवं नमन किया गया। इस अवसर पर रखे गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के भोग एवं भाई सिमरन सिंह द्वारा कथा कीर्तन द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया और सर्वत्र सुख समृद्धि की अरदास की गई। इस दौरान समाज सेवकों का कहना था कि देश व सामाजिक में समर्पित भाव से कार्य करना ही शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी बुधवार को शहीद शिरोमणि उधम सिंह कंबोज स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष किशनलाल कंबोज ने शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि देश की आजादी आज भी अधूरी है देश में कई समस्याएं लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए लोगों को समर्पित भाव से कार्य करने का आवाहन करते हुए उनके द्वारा दिखाएं मार्ग का अनुसरण करने की अपील की। भारतीय

   किसान यूनियन अराजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने कंबोज समाज के लोगों के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करनके नमन किया। वहीं कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह ने शहीद उधम सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए उनकेबताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

   इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, सुरेश खुराना, रविंद्र सिंह, संजय चौधरी, सतनाम कंबोज टेक चंद कंबोज, संदीप चावला राकेश कंबोज, पूर्ण कंबोज, हरिश्चंद्र कंबोज, कृष्ण लाल, मनोज गुंबर, ओमप्रकाश कंबोज, परमजीत पम्मा, शैलेंद्र शर्मा, इंद्रपाल संधू, सुरेश कंबोज संजीव अरोरा, अमरजीत विर्क, अमरजीत संधू, राजेश बाबा, धर्मपाल कंबोज, सुदेश डंग, संजय चौधरी, अरुण कंबोज, रमे लाल, सतनाम कंबोज, गुरबख्श सिंह, रविंद्र सिंह, साहब सिंह, अमरजीत सिंह, गुलाब राम, सुरेश कंबोज, आलोक कंबोज, गौरव कंबोज हरलोक सिंह, टालाराम, रामचंद्र, ओम प्रकाश, डा. देशराज कंबोज, राकेश कुमार, आलोक कंबोज, गौरव कंबोज, सतनाम सिंह, वंशी कंबोज, शिवलाल, राजेंद्र कंबोज बाबा सतनाम चंद, पं. ताराचंद, मनमोहन सिंह, दारा सिंह सिरसा, राजेंद्र कुमार तमाम लोग शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement