Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

केलाखेड़ा। नेशनलिस्ट ऑफ जर्नलिस्टस (एनयूजे उत्तराखण्ड) की जिला ईकाई ने केलाखेड़ा नगर अध्यक्ष के साथ पौधारोपण किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हरेला पर्ध पर एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है।

   पौधारोपण से पहले जिला अध्यक्ष डी0एल0शर्मा ने कहा कि पौधारोपण का कार्यक्रम एक महान विभूति स्व0 महेन्द्र प्रसाद सिंह की पूण्यतिथि पर आयोजित है। स्व.महेन्द्र बाबू जीवन भर निर्धन और निर्बल लोगो की सेवा में लगे रहे वे स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे सरकारी सेवा के बाद अंतिम समय तक मुफ्त ईलाज करते थे। इनके परिजनो की इच्छा हुई की उनकी पुण्यतिथि पर पर्यावरण के संवर्धन और संरक्षण हेतु तरह तरह के फलदार और औषधि युक्त पौधों का रोपण किया जाये।

   नगर अध्यक्ष अजय कालडा ने कहा कि आज दुनिया ग्लोबल वार्मिंग के दौरा से गुजर रही है और ऐसे मे हम लोग पौधे लगाये तथा लोगो को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करे।

   इस मौके पर जिला अध्यक्ष डी0एल0शर्मा, नगर अध्यक्ष अजय कालडा,एमजीएन इण्टर कालेज के प्रंबधक निजाम अख्तर, प्रधानाचार्य मौ ताहिर, ईमामी अंसारी, बबलू मेहर, ताजिम अंसारी,शहादत्त फौजी, शुभम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement