Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नानकमत्ता (संवाद सूत्र)। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की नवगठित प्रबंधक कमेटी की बैठक में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में होने वाले सभी निर्माण कार्य की सेवा धार्मिक डेरा कार के संत बाबा बचन सिंह को देने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में गुरुद्वारा साहिब के सभी सेवादारों का वेतन 1500 रुपये बढ़ाने, सेवादारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने और नए सेवादारों की नियुक्ति के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई।

    मंगलवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की नवगठित प्रबंधक कमेटी की बैठक भारी पुलिस सुरक्षा के बीच कमेटी के अध्यक्ष जोगेन्दर सिंह संधू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें गुरुद्वारा साहिब में नवनियुक्त होने वाले सेवादारों के लिए 30 से 45 वर्ष की आयु व 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त का प्रस्ताव पारित किया गया। कमेटी की बैठक में गुरुद्वारा साहिब के बागों से अधिक कमाई के लिए नए फलदार पौधे लगाने का निर्णय लिया गया।

   बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व गठित शिक्षा समिति के प्रस्ताव को निरस्त करने और शीघ्र नई शिक्षा समिति का गठन कर प्रबंधन कमेटी द्वारा संचालित स्कूलों में रिक्त स्थानों पर नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया।

    बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशानुसार एक से छह जून तक शहीदी सप्ताह मनाने का भी निर्णय लिया गया। शहीदी सप्ताह के दौरान शोक में सिंघों से काली पगड़ी और महिलाएं से काला दुपट्टा ओढ़ने की अपील की गई। यूपी और उत्तराखंड के प्रमुख मार्गों पर गुरुद्वारा साहिब की दूरी एवं दिशा प्रदर्शित करते हुए साइन बोर्ड लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। संचालन कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह ने किया। वहां कमेटी के सचिव हरभजन सिंह सदस्य हरभाग सिंह, गुरवंत सिंह सोनी, दवेन्दर सिंह, सुखवंत सिंह पन्नू, गुरदयाल सिंह, अमरजीत सिंह बेदी, प्रभ शरण सिंह, प्रताप सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, रंजीत सिंह ढिल्लों, बलदेव सिंह चीमा आदि थे।

प्रबंधक कमेटी की बैठक में नहीं पहुंचे पूर्व अध्यक्ष के समर्थक

नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी की पूर्व निर्धारित बैठक में निवर्तमान कमेटी अध्यक्ष हरबंस सिंह चुघ के समर्थक सदस्य नहीं पहुंचे।

    गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक में कमेटी में चल रहे विवाद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। नानकमत्ता थाने के साथ ही खटीमा और झनकईया थाने की पुलिस के साथ ही पीएससी के जवान गुरुद्वारा कार्यालय के आसपास तैनात रहे। सीओ खटीमा विमल रावत, थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव व झनकईया थाना प्रभारी अनिल जोशी के साथ बैठक के दौरान मौके पर डटे रहे। दूसरे पक्ष के सदस्यों के बैठक में न पहुंचने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

Advertisement
Advertisement