Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

भवाली (संवाद सूत्र)। विश्व विख्यात कैंची धाम के 60वें स्थापना दिवस पर नीब करौरी महाराज के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। धाम में रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। सुबह 5.30 बजे बाबा नीब करौरी महाराज को भोग लगाने के बाद मालपुए का प्रसाद बंटना शुरू हुआ। शुक्रवार शाम को ही बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम में श्रद्धालु जुटने लगे थे। सुबह मंदिर खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की कतार लग गयी। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया कि तड़के बाबा को भोग लगाने के साथ मेला शुरू हो गया। तड़के ही हजारों की संख्या में लोग बाबा के दर्शन के लिए लग गये। इस दौरान बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। बाबा के प्रति आस्था का ही यह सैलाब था की सुबह पांच बजे से चार किमी लंबी लाइन में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने घंटों इंतजार के बाद बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद लिया। मंदिर के मुख्य द्वार से भवाली और अल्मोड़ा की ओर से आने वाले भक्त बाबा के जयकारों के साथ बाबा के दर्शन करते रहे। वहीं लंबी कतार में खड़े श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया कि सुबह 8.30 बजे तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन और मालपुए का आर्शीवाद ले चुके थे। इधर कैंची मेले की यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा मोर्चा संभाले हुए हैं।

Advertisement
Advertisement