Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

पहाड़पानी (नैनीताल)। उत्तराखंड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस (एनयूजे उत्तराखण्ड) के संयोजन में रविवार अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज धानाचूली (जनपद नैनीताल) में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

एनयूजे ने आयोजित किया नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर

   यूनियन की धारी इकाई द्वारा हल्द्वानी के वेदान्ता नेत्रालय के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में 100 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयाँ और चश्मे बांटे गये।

    इस दौरान वेदांता नेत्रालय के प्रबंधक राजेश पाठक, आशुतोष शर्मा, अभिषेक थापा, कृष्ण चन्द्र, प्रीति, राकेश कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज धानाचूली के प्रधानाचार्य एके गिरी, वर्षा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

   नेत्र जांच शिविर के आयोजन में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के मनोज कुमार जोशी, दान सिंह लोधियाल, दीपेन्द्र सिंह बिष्ट, मोहन सिंह कार्की आदि पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

Advertisement
Advertisement