Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

बाजपुर। मदद करने के नाम से एटीएम को बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह के दो लोगों को 28 भिन्न-भिन्न बैंकों के कुल 215 एटीएम तथा एक तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस 315 बोर व एक चाकू के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एटीएम को बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह के दो लोग पुलिस हिरासत में

              श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधमसिंहनगर के निर्देशानुसार क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ व अपराधो की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर व श्रीमान पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बाजपुर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 09/05/24 को बन्नाखेड़ा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान संधिग्त प्रतीत होने पर 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर और 01अदद चाकू बरामद हुआ साथ ही दोनो के कब्जे से 28 भिन्न-भिन्न बैंकों के कुल 215 एटीएम मिले इस सम्बंध में पूछताछ करने पर बताया कि जगह-जगह जाकर एटीएम के अंदर भोले -भाले लोगों को मदद करने के नाम से उनके एटीएम चेंज कर पैसे निकालना बताया गया। दोनो ने बताया की पूर्व में जेल भी जा चुके है। उक्त आधार पर कोतवाली बाजपुर में मुकदमा fir no-247/24 धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया. 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- अमरीक सिंह पुत्र गज्जन सिंह निवासी ग्राम चंदनपुर थाना गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 29 वर्ष। 

2- सुखवंत सिंह पुत्र लखबीर सिंह निवासी सिंह ग्राम बरवाला थाना केलाखेड़ा जनपद उधम सिंह नगर उम्र 31 वर्ष।

  पुलिस टीम ‌में उ0नि0 विक्रम सिंह धामी, हेड कांस0 दीपक चौहान, हेड का. राजकुमार सिंह, कांस0 दलीप फर्त्याल मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।