Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

काशीपुर (संवाद सूत्र)। विद्यालय में प्रवेश नहीं होने से क्षुब्ध एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

    ग्राम पैगा निवासी एक छात्रा कक्षा आठ की परीक्षा उत्तीर्ण कर जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज में 9वीं में प्रवेश लेना चाहती है। इसके लिए वह विद्यालय गई थी लेकिन कुछ प्रमाणपत्र अधूरे पाए जाने पर लौटा दिया। बुधवार को वह फिर अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज पहुंची जहां शिक्षिकाओं ने विद्यालय में सीट फुल होने की बात कह कर वापस कर दिया। प्रवेश न मिलने से क्षुब्ध छात्रा घर लौट आई। बताते हैं कि कई चक्कर काटने के बाद भी जब प्रवेश नहीं मिला तो क्षुब्ध छात्रा ने कोई जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। इस संबंध में पक्ष जानने के लिए प्रधानाचार्य से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। अस्पताल के डॉ. रवि सहोता ने बताया कि छात्रा ने पॉलिश खा लिया था। गंभीर स्थिति में छात्रा को अस्पताल लाया गया था। अभी आईसीयू में भर्ती है। 

   जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज की प्रधानाचार्य अवकाश पर चल रही हैं। कक्षा 9 में 100 प्रवेश हो चुके हैं। छात्रा का प्रवेश कराया जाएगा। किसी भी छात्रा को प्रवेश से वंचित नहीं रखा जाएगा। विद्यालय से रिपोर्ट तलब की गई है :-धीरेंद्र कुमार साहू, प्रभारी बीईओ, काशीपुर

Advertisement
Advertisement