Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

काशीपुर (संवाद सूत्र)। अनियमितताएं पाए जाने पर काशीपुर के चार निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शासन ने ईएसआई चिकित्सा सुविधा को निलंबित कर अस्पतालों को अपना पक्ष रखने के लिए एक महीने का समय दिया है।

    दरअसल काशीपुर समेत प्रदेश के कई निजी अस्पतालों में अभी तक आयुष्मान योजना के तहत होने वाले इलाज में विभिन्न अनियमितताएं पाई जा चुकी है। जांच में खामियां पाए जाने पर कई निजी अस्पतालों को योजना से बाहर कर दिया था। साथ ही उनसे रिकवरी भी की गई थी। बाद में फिर उन्हें योजना में शामिल कर लिया गया। बुधवार को कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं उत्तराखंड की निदेशक दीप्ति सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुबंधित चिकित्सा संस्थानों द्वारा यूटीआई पोर्टल पर जमा किए गए देयकों की समीक्षा की गई थी। जिसमें अनुबंधित चिकित्सा संस्थानों से प्राप्त चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों में भर्ती के मामलों में आने वाले उपचार का व्यय सामान्य से कहीं अधिक पाया गया है। इस पर काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित आयुष्मान मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आस्था मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सितारगंज, प्रयास हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सितारगंज, नीलकंठ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल हल्द्वानी को ईएसआई के तहत चिकित्सा सुविधा से निलंबित किया गया है।

Advertisement
Advertisement