Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर।  लोक सभा नैनीताल उधम सिंह नगर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पुरानी अनाज मंडी में पार्टी के चुनाव कार्यालय का वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिचंद छाबड़ा, बुक्सासमाज के वरिष्ठ नेता नंदराम जी एवं पूर्व प्रत्याशी रहे समाजसेवी फिरंगी लाल द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

   वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक यशपाल आर्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी स्वयं पर भरोसा ना रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। 5 वर्ष के कार्यकाल के अंतिम दिनों में वह प्रचार प्रसार में जुटे हैं जबकि उनकी आधे सेे अधिक सांसद निधि भी खर्च न करने की वजह से लैप्स हो चुकी है ,उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए जन-जन तक संपर्क करने का आह्वान किया।

   कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से चुनाव जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि जन-जन तक पहुंच करते हुए भाजपा की कुटिल चालों से जनता को अवगत कराएं ।

   इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा वह जन सेवा को मुख्य मुद्दा बनाते हुए चुनाव के लिए जनता के सेवक बनाकर अपील कर रहे हैं उन्होंने एक बार सेवा का मौका देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर जन-जन तक कांग्रेस की जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष भुवन चंद कापड़ी ने कहा कि लोगों को बेवकूफ बनाकर भाजपा द्वारा राज करते हुए गरीब लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है । महिला उत्पीड़न पर चर्चा करते हुए उन्होंने मणिपुर की घटना को शर्मनाक बताया।वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी द्वारा सांसद निधि को 40% तक खर्च किया, गया शेष राशि लैप्स हो चुकी है जोकि जन कल्याण में लगाई जा सकती थी।पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह विष्ट ने कहा कि रक्षा राज्य मंत्री रहे अजय भट्ट के कार्यकाल में चलाई गई अग्नि वीर योजना से युवाओं का भविष्य अंधकारमय बनाया जा रहा है,जो कि 3-4 वर्ष के कार्यकाल के उपरांत बेरोजगार होकर अपने घरों में बैठने को मजबूर हो रहे हैं।

   इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, कार्यकारी नगर अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिनाथ विश्वास, खेमपुर जिला पंचायत सदस्य कुमारी सुमन ,वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री ममता हालदार, सुमित्रा भुल्लर, पूर्व जिपं सदस्य संदीप चीमा, प्रधान मनोज देवराड़ी, चंदन नयाल, रामविलास साहू सिद्धार्थ अरोरा, टीकम खेड़ा, प्रेम सिंह,विजय भुड्डी,किशोर सामंत, ज़कीउल्लाह खान, संजीव अरोड़ा, इंद्रपाल सिंह संधू, मिकी भगत, शराफत अली मंसूरी ,वंश शर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष गुरविंदर विर्क, डॉ श्याम सिंह,अजय गाबा,राजेश बाबा, राजू बठला, जयराम ,आनंद अग्रवाल, नित्यानंद मंडल, नारायण हालदार, निमाई मंडल, मनोज कुमार, कुंदन लाल ,केहर सिंह, सुशील कुमार,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नजमा बेगम,कमला, इंदिरा देवी, विद्या देवी, राधा ,बृजमोहन ,विकास तनेजा, संजीव आर्य, बृजेश बिल्लन, पूर्व जिप सदस्य टेक चंद कंबोज, सरफराज अहमद,ताहिर अली अशोक ठकराल, प्रधान शफीक अहमद ,प्रधान भूरा, प्रधान फुरकान अहमद, प्रधान दिलशाद हुसैन, प्रधान विजय कुमार,प्रधान मंगत कंबोज, प्रधान त्रिलोक सिंह,जावेद सैफी, नंदन सिंह सोमनाथ वाधवा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement