Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

हल्द्वानी। हल्द्वानी में होली के पर्व के दिन हुई एक बड़ी सड़क दुर्घटना के दौरान तीन लोगों की हो गई मौत।

     प्राप्त जानकारी के मुताबिक नैनीताल मार्ग पर दिल्ली के नम्बर की तेज गति की कार सड़क किनारे नगर निगम के लोहे के बने हुए कूड़ेदान वाले बाक्स से जा टकराई और कार आगे पलट गई, वहीं प्रातः वॉक को जा रहे है दो लोगों से टकराई जिसमें दो वॉकर सहित कार में बैंठे एक व्यक्ति की मौत हो गए, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। और कार बैठे चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया है।

     ज्ञात हो कि घटना सुबह 3: 35 की बतायी जा रही हैं, फिलहाल मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर चोटिलों को अस्पताल भिजवाया तथा मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच की जा रही है ।

Advertisement