Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

बाजपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निर्देशन व श्रीमान प्रभारी निरीक्षक बाजपुर महोदय के कुशल नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 23/03/2024 को मुखबिर की सूचना पर चौकी पुलिस बन्नाखेड़ा द्वारा गस्त के दौरान ग्राम केलाबनवारी में अभियुक्त पिंटू सिंह (32)पुत्र फौजा सिंह निवासी ग्राम केलाबनवारी थाना कोतवाली बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर को उसके घर के आंगन से दो रबड़ की काले रंग की ट्यूबों में लगभग 110 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बाजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 188/24 धारा60(1)आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

   पुलिस टीम में विक्रम सिंह धामी प्रभारी चौकी बन्नाखेड़ा, कांस्टेबल दलीप सिंह फर्त्याल, कांस्टेबल अशोक बिष्ट मौजूद थे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।