Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी चौकी इलाके के रहने वाले एक तकनीशियन ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

    जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम रुस्तमपुर लोधा अलीगढ़ व हाल निवासी सिंह कॉलोनी गली नंबर नौ निवासी कुंवर विक्रम सिंह परिवार के साथ रहता था और सिडकुल कंपनियों में तकनीशियन का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को काम समाप्त कर विक्रम घर लौटा और बाजार से बच्चों के लिए खाने का सामान भी लाया। बताया यह भी जा रहा है कि कुछ देर परिवार के साथ समय बिताने के बाद वह अपने कमरे में चला गया और काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो पत्नी कमरे में देखने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था।

   अनहोनी की आशंका को देखते हुए पत्नी ने पड़ोसियों को बुलाया और जब दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक फांसी पर लटका हुआ था। जिसे देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी विजय कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला। बावजूद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement