Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। कोतवाली इलाके की पॉश कॉलोनी की रहने वाली एक महिला को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी

   जानकारी के अनुसार एलायंस किंग्सटन कॉलोनी निवासी पूजा आनंद ने बताया कि 12 अक्टूबर 2023 को उसके मोबाइल पर व्हाटसअप कॉल आयी जो खुद को नामी गिरामी मनी ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बता रहा था। कॉलर ने बताया कि प्रशिक्षण लेने के बाद जितना निवेश किया जाएगा उसका दोगुना मुनाफा दिया जाएगा।

   आरोप था कि कॉलर ने बातों का झांसा देकर सारे दस्तावेज जमा किए और 9 नवंबर 2023 से लेकर 6 फरवरी 2024 तक कॉलर के बताए खाते में 3.04 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। काफी दिनों तक इंतजार करने के बाद जब मुनाफा खाते में नहीं आया तो ठगी होने का एहसास हुआ। पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।