Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट:- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है व लगातार पुलिस अवैध कच्ची शराब बनाने व बेचने वालों की गिरफ्तारी कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने 10 लीटी अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
श्रीमान एसएसपी महोदय जनपद ऊधम सिह नगर द्वारा नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निर्देशन व थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के निकट पर्यवेक्षण मे थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा 20.03.2024 को कार्यवाही करते हुए दौराने वाहन चैकिंग के दौरान तेजा फौजा के पास दो संदिग्ध व्यक्तिया को गिरफ्तार किया गया तळाा उनके पास से 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। जिसमें पप्पू सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गौशाला गूलरभोज थाना गदरपुर उधम सिंहनगर तथा अभि0 महेंद्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी तेजा फौजा थाना गदरपुर ऊधम सिंह नगर मुकदमा 104/2024 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरी0 कपिल कंबोज, उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा, का0 717 ललिता प्रसाद मौजूद रहे।

Advertisement