Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट:- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत एवं आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे न अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर, महोदय के आदेशानुसार, श्रीमान क्षेत्राधिकारी, महोदय बाजपुर के निर्देशन व श्रीमान थानाध्यक्ष गदरपुर के नेतृत्व में दिनांक 27.02.2024 को दौराने देखरेख शान्ति व्यवस्था, मुखबिर की सूचना पर झूनी माजरा तिराहे के पास सकेनिया से अभियुक्त भूरा पुत्र अब्दुल नबी निवासी ग्राम टांडा डाल चंद थाना केलाखेड़ा जनपद उधम सिंह नगर से 01 अदद चाकू नाजायज बरामद किया जिसे उसे जुर्म से अवगत कराते हुए समय 20.25. बजे हिरासत पुलिस लिया गया व अभियुक्त के विरुद्ध थाना गदरपुर में मु0अ0स0 65/24 धारा-4/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चैकी प्रभारी सकैनिया, कांस्टेबल 756 जीवन चंद, कांस्टेबल रणवीर चैहान मौजूद थे।

Advertisement