Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

हल्द्वानी (संवाद-सूत्र)। हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड कहे जा रहे अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद सहित करीब नौ लोगों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश कोर्ट ने पुलिस को दिए हैं। अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद की संपत्ति की कुर्की के आदेश मिलने के बाद पुलिस ने संपत्ति का चिह्नीकरण करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल नैनीताल जिले में ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद अन्य जिलों या राज्यों में भी संपत्ति की जानकारी मिलने पर कुर्की की कार्रवाई की जा सकती है। बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में मुकदमे दर्ज किए गए तथा घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा श्री हरबन्स सिंह, एसपीसिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। उक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों में से 09 वांछित दंगाइयों के पोस्टर जारी किए गए हैं। नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगहदृजगह चस्पा किए गए हैं। पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों की सभी संभावित ठिकानों में तलाश कर रही हैं। जनता को सूचित किया जाता है कि किसी भी व्यक्ति को यदि इन उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल नैनीताल पुलिस को 9411112743ध्9411112741, 9411110396 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 व 9412087770 पर सूचित किया जा सकता है।
     हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड कहे जा रहे अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद सहित करीब नौ लोगों की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो 2004 में फरीदाबाद से बसपा के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ चुके अब्दुल मलिक की हल्द्वानी सहित नैनीताल जिले में कई जगह करोड़ों की संपत्ति हो सकती है। जबकि हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी करोड़ों की संपत्ति होने का अनुमान है।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।