Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

पालिका अध्यक्ष मनोज गुंम्बर जनता की जरूरतों के अनुरूप नगर में कराए जा रहे विकास कार्य, सड़क, सफाई और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाना प्राथमिकता

Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

1074930_cropped.webp

 

गदरपुर खबर। नगर पालिका परिषद गदरपुर के वार्ड नंबर 2 में दो अलग-अलग सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू द्वारा वार्डवासियों की उपस्थिति में किया गया। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

1074932_cropped.webp

 

इनमें ओल्ड एनएच-74 से बाठला फर्टिलाइजर तक सड़क निर्माण तथा विनोद बजाज की दुकान से शनिदेव मंदिर होते हुए जगमोहन के मकान तक सड़क निर्माण कार्य शामिल है।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने कहा कि नके प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। गदरपुर के विकास में कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार निर्माण एवं जनहित के कार्य कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गदरपुर नगर को बेहतर सड़कें, स्वच्छता, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करना उनकी प्राथमिकता है। नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड नंबर 2 के सभासद प्रतिनिधि इदरीस, वार्ड नंबर 7 के सभासद मुकेश चावला, वरिष्ठ भाजपा नेत्री राजबाला चौहान, मुकेश बाठला सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement