व्यापार मंडल,ने सीओ और रुद्रपुर कोतवाल संजय पाठक ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाजार का भ्रमण, दुकानदारों से की व्यवस्थित व्यापार की अपील
दीपावली पर जाम से मिलेगी राहत, प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग के निर्देश
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222

गदरपुर खबर रुद्रपुर। आगामी शुभ दीपावली पर्व के मद्देनजर बाजार में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से आज संध्या व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, सीओ साहब एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रुद्रपुर मुख्य बाजार का भ्रमण किया गया। इस दौरान विभिन्न दुकानदारों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं तथा प्रेम, सद्भाव और आपसी सहयोग के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।

रुद्रपुर व्यापारियों ने सीओ वैभव सैनी व कोतवाल संजय पाठक का पटका पहनाकर किया स्वागत
दीपावली की व्यवस्थाओं को लेकर व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों के साथ किया बाजार भ्रमण
भ्रमण के दौरान दुकानदारों से अपनी दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगाने और अतिक्रमण से बचने का आग्रह किया गया, ताकि बाजार में आवागमन सुचारु बना रहे और खरीदारी करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
दीपावली पर्व पर बाजार में खरीदारी के लिए आने वाली माताओं-बहनों एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को शहर के प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके तहत बड़े वाहनों, टुकटुक, कार एवं दोपहिया वाहनों को बाजार की मुख्य गलियों में प्रवेश से रोकने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे जाम की समस्या पर अंकुश लगाया जा सके।
इस दौरान दीपावली पर्व को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने पर जोर दिया गया। संकल्प व्यक्त किया गया कि रुद्रपुर का प्रत्येक नागरिक सुरक्षित और उल्लासपूर्ण वातावरण में दीपावली का पर्व मना सके। अंत में सभी नगरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।








