(krishna varta gadarpur uttarakhand)
Gadarpur। मंगलवार को नगर में अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयादशमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। हर साल की भांति इस बार भी दशहरे के दिन नगर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। दहन देखने के लिए मैदान में हजाराें लोग मौजूद रहे।
मंगलवार को सुबह तड़के ही विजयादशमी को लेकर बच्चों में उत्साह दिखाई दे रहा था। शाम साढ़े चार बजे शहर में भगवान श्रीराम की झांकी निकाली गई। जिसमें लक्ष्मण, जामवंत, सुग्रीव, हनुमान और वानरी सेना जय श्री राम के जयघोष करती nazhar आयी, राम और लक्ष्मण ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों पर अग्निबाण छोड़े। बाण लगते ही पुतला धू-धू कर जलने लगा और सत्य का प्रकाश चारों तरफ फैल गया। लोग श्रीराम का जयघोष करने लगे। उसके बाद राम ने विभिषण का राज्याभिषेक किया। नगर मे सुरक्षा vyavastha को देखते हुए भारी पुलिस मौजूद रहीं।








