(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)

गदरपुर खबर किच्छा (उत्तराखंड)। उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री नियुक्त होने के बाद सुरेश कोली का किच्छा के वार्ड नंबर 20 स्थित पुरानी गल्ला मंडी में कोली समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत कर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री एवं किच्छा प्रभारी सुरेश कोली ने समाज के लोगों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनता के हित में कार्य कर रही है।

सुरेश कोली ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने एक सामान्य बस्ती में रहने वाले पार्टी कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व सौंपकर कार्यकर्ताओं के प्रति अपना विश्वास और सम्मान प्रकट किया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे कोली समाज, समर्पित कार्यकर्ताओं और जनसेवा में जुटे सभी लोगों का है।
उन्होंने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि वह नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाते हुए जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
समारोह में मनमोहन सक्सेना, संजीव सिंह, विशाल चौहान, राकेश वाल्मीकि, धनीराम, मुकेश कोली, राजेश कोली, राजकुमार कोली, रामचंद्र कोली, राजू कोली, प्रदीप कोली, संजय कोली, महेश कोली, सुभाष कुमार, कुशल कुमार, ओमप्रकाश कोली, मुकेश कश्यप, छोटेलाल, आमना कोली, चंद्रकरण कोली, पवन कोली एवं कल्लू कोली सहित सैकड़ों समाज बंधु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सुरेश कोली ने सभी लोगों के स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में नारे भी लगाए गए।








