Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

977744_cropped.webp

 

गदरपुर खबर देहरादून। प्रदेश मुख्यालय में किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

977749_cropped.webp

 

बैठक में सह प्रदेश प्रभारी  अरविंद मेनन, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार तथा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी  राजेंद्र सिंह बिष्ट का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सभी वक्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

बैठक का संचालन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री  नरेश हुंडिया ने किया। उन्होंने बैठक की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कराई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, बेहतर समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता के माध्यम से किसान मोर्चा की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

 

 

Advertisement
Advertisement