(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश कंबोज ने कंबोज समुदाय की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व ब्लॉक प्रमुख का जताया आभार
बाबा भूमन शाह डेरे तक सड़क निर्माण की सौगात पर सरकार का किया धन्यवाद

40 लाख रुपये से बनेगी मुख्य मार्ग से बाबा भूमन शाह डेरे तक सड़क, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
गदरपुर खबर। क्षेत्र पंचायत बकेनिया के अंतर्गत ग्राम मजरा मरदान में मुख्य मार्ग से बाबा भूमन शाह के डेरे तक सड़क निर्माण कार्य का बाबा ब्रह्मदास एवं ब्लॉक प्रमुख ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के लिए जिला योजना से 25 लाख रुपये तथा क्षेत्र पंचायत निधि से 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष प्रीत ग्रोवर ने भी पहले कराया था सड़क निर्माण, अब 40 लाख से बनेगी डेरे तक नई सड़क

सुरेश कंबोज ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद इस सड़क को प्राथमिकता देते हुए निर्माण की दिशा में कदम उठाया गया। सड़क बनने से बाबा भूमन शाह के डेरे तक आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश कंबोज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में सड़क निर्माण को लेकर उत्साह दिखाई दिया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।








