
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(

9917322413)
गदरपुर खबर बाजपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शनिवार को बाजपुर क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न मार्गों पर चल रहे सड़क गड्ढामुक्त कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर सड़क की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त कर आमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराया जाना है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र की सभी सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त किया जाए तथा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी को बताया कि क्षेत्र में सड़क गड्ढामुक्त करने का कार्य लगातार प्रगति पर है। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क मरम्मत एवं गड्ढामुक्त कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि लोगों को लंबे समय तक बेहतर यातायात सुविधा मिलवव् सके। उन्होंने कार्य की नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया।








