


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
बिहार। बिहार के लखीसराय से नीट यूजी पुनर्परीक्षा 2026 में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों समेत फर्जी परीक्षार्थियों, मूल अभ्यर्थियों, सहयोगियों और बायोमेट्रिक सत्यापन कर्मियों को गिरफ्तार किया है। जांच में फर्जी आधार कार्ड, डमी कैंडिडेट और परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिलाने के संगठित नेटवर्क की बात सामने आई है। पुलिस अब इस गिरोह के तार कई राज्यों तक खंगाल रही है।
सॉल्वर गैंग में झारखंड की दो मेधावी छात्राएं भी शामिल हैं। इनमें जैक बोर्ड 12वीं की स्टेट टॉपर रहीं पूनम कुमारी और पलामू की चंचल कुमारी भी शामिल हैं। पूनम मधुप्रिया की जगह और चंचल नंदनी राज की जगह परीक्षा दे रहीं थीं।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
