Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आज मंगलवार, 14 अप्रैल को दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक फोन पर बात हुई।

Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति-वार्ता रखी गई थी, लेकिन इस हाई-लेवल मीटिंग में कोई रास्ता नहीं निकला। US-ईरान के बीच इस बातचीत के बाद अब डोनल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से बात की है।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बातचीत

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बातचीत के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर की है। पीएम मोदी ने लिखा, ‘मेरे मित्र, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का फोन आया। हमने विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग में हुई उल्लेखनीय प्रगति की समीक्षा की।

पीएम मोदी ने आगे बताया, ‘हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया।’

Advertisement
Advertisement