(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर, खबर। नगर पालिका सभागार में सोमवार को सरकार की ओर से नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश भुड्डी के संबोधन के दौरान माइक बंद हो गया। इस घटना पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसे अपना और भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान बताया तथा पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
समारोह में पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर ने नामित सभासद राबिन फुटेला, रोहित सुदामा, रेनू बिष्ट, सीमा चौधरी और विपिन गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद बोर्ड बैठक की घोषणा की गई, जिसके लिए पालिकाध्यक्ष और सभासद बैठक कक्ष में चले गए।
इसी दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश भुड्डी संबोधन के लिए पहुंचे, लेकिन माइक बंद होने से कार्यक्रम में हंगामा शुरू हो गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना ने पालिका की कार्यप्रणाली की जांच कराने की मांग उठाई।
भाजपा मंडल अध्यक्ष के बयान पर अब उठने लगे सवाल।
नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों को बनाने का श्रेय लेने पर चर्चा तेज।
क्या जनप्रतिनिधियों को किसी संगठन ने बनाया या जनता ने चुना?
लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का होता है, संगठन का नहीं।
जनता के वोट से मिली जिम्मेदारी पर श्रेय की राजनीति क्यों?
गदरपुर की जनता पूछ रही है—जनप्रतिनिधि जनता ने बनाए या किसी ने अपने दम पर?
गदरपुर की नगर पालिका सर्वश्रेष्ठ राजनीति का बनी अखाड़ा
वहीं, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश कंबोज ने पालिका में 40 प्रतिशत कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन आरोपों के बाद समारोह का माहौल गरमा गया।
इस मामले में कृष्णा वार्ता के सपादक सुरेंद्र चावला ने दो बार फोन किया जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा फोन नहीं उठाया गया बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली और आपसी राजनीतिक खींचतान चर्चा का विषय बन गई।








