Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

 बाइक से शराब तस्करी का आरोप, डिस्कवर मोटरसाइकिल भी जब्त

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

932604_cropped.webp

 

गदरपुर खबर, । अवैध कच्ची शराब के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत गदरपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार, 29 सितंबर को पुलिस टीम ने सुख शांति नगर गांव के अंतिम छोर की ओर जाने वाली सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बलजीत सिंह (32) पुत्र रेशम सिंह निवासी ग्राम सुख शांति नगर, थाना गदरपुर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सफेद कट्टे में रखी काले रंग की रबर की ट्यूब से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। शराब के परिवहन में प्रयुक्त डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या UK06H 3459 को भी कब्जे में लिया गया।

पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली गदरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 288/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, कांस्टेबल निकुल जाटव एवं कांस्टेबल मोहन भट्ट शामिल रहे।

 

Advertisement
Advertisement