Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

932608_cropped.webp

 

कॉलेज के सामने संयुक्त चेकिंग अभियान, काली फिल्म हटवाकर वाहन चालक को दी हिदायत; दोबारा पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

 

गदरपुर खबर। नगर में वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर चलने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। एसआई विजय कुमार एवं मनोज पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डिग्री कॉलेज के सामने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन संख्या UK06 BP 7775 के शीशों पर लगी काली फिल्म उतरवाई गई और चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगाकर चलने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। दोबारा काली फिल्म लगे वाहन पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

932780_cropped.webp

 

पुलिस ने विशेष रूप से बुलेट मोटरसाइकिलों में पटाखे जैसी तेज आवाज करने वाले साइलेंसर लगाने तथा वाहनों में नियम विरुद्ध काली फिल्म का इस्तेमाल करने वालों को चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

गदरपुर में वाहन चलाने वाले रहें सावधान! पुलिस की चेकिंग कभी भी और कहीं भी हो सकती है। वाहन के शीशों पर काली फिल्म या नियम विरुद्ध बदलाव पाए जाने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement
Advertisement