Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

व्यापारियों की प्रेसवार्ता में पहुंचे विधायक अरविंद पांडे

दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों की आपत्ति पर विधायक ने लिया संज्ञान

बोले—मैं व्यापारियों के साथ हूं, उनके हितों से कोई समझौता नहीं

25 सितंबर को होने वाली दुकानों की आवंटन प्रक्रिया पर अधिकारियों को रोक के निर्देश

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

 

915137_cropped.webp

 

गदरपुर। नवीन अनाज मंडी गदरपुर में जैविक उत्पाद बेचने के नाम पर दुकानों के प्रस्तावित आवंटन को लेकर आढ़ती एसोसिएशन ने विरोध जताया है। एसोसिएशन ने मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर को संबोधित ज्ञापन सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति गदरपुर के माध्यम से सौंपते हुए 25 सितंबर 2026 को प्रस्तावित आवंटन प्रक्रिया को रोकने की मांग की है।

ज्ञापन में एसोसिएशन ने कहा कि धान के सीजन में मंडी में किसानों की सैकड़ों ट्रॉलियां पहुंचती हैं। मंडी गेट के पास दो धर्मकांटे होने के कारण ट्रॉलियों की लंबी कतार लग जाती है और कई बार जाम की स्थिति दो से तीन किलोमीटर तक पहुंच जाती है। ऐसे में यदि मुख्य मार्ग पर दुकानों का आवंटन किया गया तो यातायात व्यवस्था और अधिक प्रभावित होने की आशंका है।

आढ़ती एसोसिएशन ने मंडी परिषद से मांग की है कि प्रस्तावित दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पर पुनर्विचार करते हुए इसे रोक दिया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि मांग पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में एसोसिएशन द्वारा इसका विरोध किया जाएगा।

ज्ञापन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंडी में यातायात व्यवस्था और धान सीजन के दौरान किसानों एवं व्यापारियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया है। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक हुड़िया, महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सतीश घीक, टीकम खेड़ा, मुनी भुसरी, राजेश बजाज,अशोक बाटला,सतीश छाबड़ा,टिंकू अनेजा,सतीश भुड्डी , ओमप्रकाश ग्रोवर, मुकेश भुसरी,धीरज कुमार, वीरेंद्र बठला ,अशोक कुमार,अमित मुटनेजा,ऋषि भुसरी,परविंदर बत्रा, रूपेश वाधवा, रोहित कालड़ा, राकेश भुड्डी, सुरेश खुराना सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement