Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर आंदोलन में अपना योगदान देने वाले अशोक सिंघल, महंत अवैद्यनाथ, रामचंद्र परम घोष, बाला साहब ठाकरे और कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की।

   मंगलवार सुबह डॉ प्रवीण तोगड़िया के गदरपुर आगमन पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंगदल व मातृ शक्ति द्वारा फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों से रूबरू होकर कहा कि राम मंदिर आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वालों को भारत रत्न देकर भाजपा को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए हिंदुओं ने पांच सौ वर्षों तक संघर्ष किया है। उन्होंने भी 40 वर्षों में 12 बार हिंदुओं को जगाने का काम किया। प्रवीण तोगड़िया ने यूसीसी को लेकर उत्तराखंड सरकार को बधाई देकर कहा कि देश में मजहब के आधार पर दो कानूनों की परंपरा समाप्त करने का सीएम धामी ने साहस दिखाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब पूरे देश में समान नागरिक संहिता कानून लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा वे नाम के लिए नहीं बल्कि राम के लिए निकले हैं। उनके द्वारा कहा गया कि जिस प्रकार अयोध्या में श्री राम जी का मंदिर बनाया गया है उसी प्रकार काशी व मथुरा में भी भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

    इस दौरान केंद्रीय सह संगठन मंत्री ईश्वरीय प्रसाद, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष जोशी, विभाग अध्यक्ष भगवन सिंह म्यान, जिला उपाध्यक्ष गदरपुर शिव मंदिर अध्यक्ष जयकिशन अरोड़ा, अनिल गुम्बर, ओमप्रकाश सैनी, विपुल प्रजापति, प्रियांशु गुप्ता, निशांत गुप्ता, आनंद रावत, आकाश रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।