Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

कथा में भरत मिलाप का बहुत ही सुंदर वर्णन किया

गदरपुर। श्री सनातन धर्म मन्दिर बुधबाजार में श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ गणेश पूजन, नवग्रह पूजा, ब्यास पूजा आदि के साथ किया गया है।

    दोपहर व्यास पूजा और रामचरित पूजा के बाद वृंदावन से पधारी कथा वाचिका आचार्या नीरजा शरणार्थी जी द्वारा कथा रूपी गंगा में भरत मिलाप का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया, तदुप्रांत सूर्पनखा की नाक काटने की कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंत्र मुग्ध होकर कथा श्रवण की, कथा के दौरान श्रद्धालु जन भाव विभोर हुए ।

     आज प्रातः गणेश पूजा, कथा प्रारंभ होने से पूर्व व्यास पूजा श्री शिवम जुनेजा एवं पत्नी श्रीमती मनीषा जुनेजा के द्वारा करवाई गयी, एवं प्रसाद की सेवा इंद्रजीत डावर, सुरजीत डावर व अवनीश डावर परिवार द्वारा दी गई। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से सभी परिवारों को बहुत-बहुत बधाई एवं आभार। संचालन सोमनाथ छाबड़ा द्वारा किया गया।

    इस मौके पर रुद्रपुर से पधारी निष्ठानंद बाई जी, पंडित विजय शास्त्री, श्री सनातन धर्म सभा अध्यक्ष वेदराज बजाज, महामंत्री राजकुमार सिंधी, कोषाध्यक्ष लेखराज भुड्डी, राइस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश ईशपूजानी, महामंत्री आशीष बजाज व संजय खेड़ा, सचिव रजत भुड्डी, हरीचंद छाबड़ा, कश्मीर लाल बजाज, संजीव झाम, लेखराज नागपाल, नरेश पसरीचा, सुभाष खुराना, अशोक पोपली, सुरेंद्र बजाज, निशांत गुप्ता, प्रियांश गुप्ता, सीताराम चौहान, बरीत ढींगरा, प्रेमलाल छाबड़ा, पूनम जुनेजा, नेहा पसरिचा, लीना संजीव झाम, वीना बजाज, सुमन भुड्डी, सुनीता बजाज, सुनीता छाबड़ा, ज्योति छाबड़ा, निर्मला मित्तल, विशाखा मुरादिया, साक्षी सुखीजा, पूनम प्रसाद, शीतल छाबड़ा, कोमल बत्रा, वीना शर्मा, विजयलक्ष्मी पांडे, लक्ष्मी चौहान, शोभा रानी, दीपा डोडा आदि सहित सैंकड़ों श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद थे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।