Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

 

905812_cropped.webp

 

गदरपुर। डायल-112 पर गोवंशीय पशु काटे जाने की सूचना देने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद सूचना को झूठा पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस अधिनियम-2007 की धारा 83 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 5000 रुपये का जुर्माना कराया।

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को फरमान अली पुत्र मोहम्मद जान निवासी झगड़ापुरी, गदरपुर ने डायल-112 के माध्यम से गोवंशीय पशु काटे जाने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही थाना गदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच में सूचना असत्य पाई गई। इसके बाद पुलिस फरमान अली को आवश्यक पूछताछ के लिए थाने लाई और उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डायल-112 अथवा पुलिस को किसी भी घटना की केवल सत्य एवं तथ्यात्मक सूचना ही दें। झूठी या भ्रामक सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement