Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। प्रदेश उपाध्यक्ष एकम सनातन भारत दल के डॉक्टर आर के महाजन द्वारा श्री लंका से लाई गयी रामसेतु पत्थर शीला जो पानी में तैहर रही है उसको श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ करवाने से पूर्व पं. बाबूलाल शर्मा द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गयी और उसके उपरांत श्रद्धालुओ के दर्शन के लिए रखी गयी।

   इस शीला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी और श्रद्धालु श्रीराम के जयकारों के साथ डा. महाजन द्वारा स्वयं अपने हाथ से श्रद्धालुओं को शीला को स्पर्श करवाते हुए उनके दर्शन करवाये गये। शिला को स्पर्श करने पर श्रद्धालुओं को आध्यामिक श्रीराम का आभास हो रहा था । डा . महाजन ने बताया कि पत्थर की शीला का बजन करीब 2.5 किलो है और उसे एक शीशे के जार में 180 लीटर पानी भरकर रखा गया है । डा . महाजन ने कहा रामसेतु को राष्ट्रीय धरोवर घोषित किया जाये जिससे भगवान श्रीराम के प्रति देश के लोगों अधिक आस्था बढ़ेगी।

   इस मौके पर अमित ढ़ीगरा, निपुण गगनेजा, गोपाल कश्यप, हरचरणसिह चन्ना, शंकर शर्मा, राजकुमार नैयर, अजय रावत, नेम पाल, शंकर शर्मा, अमरीक सिंह, कुंवर सिंह, पूजा पांडेय, देवंती देवी, रामश्री, विजया पांडेय, अनौखी देवी, विक्की देवी, माया देवी, रजनी, सारिका, सरोज बाला सहित अभूतपूर्व संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। 

Advertisement
Advertisement