Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
प्रयागराज (संवाद-सूत्र)। ज्ञानवापी मामले में शुक्रवार को जुमे की नमाज पर पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। चारों तरफ पुलिस की चाक चैबंद व्यवस्था रही। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही पुलिस मस्जिदों के बाहर मुस्तैद रही। जिसके बाद शहर और ग्रामीण इलाको में मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। मुस्लिम समाज की ओर से शान्ति व्यवस्था कायम रही। वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद में दक्षिणी तहखाने में पूजा-पाठ की अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को पहला दिन था। इत्तेफाक यह रहा कि जुमे की नमाज के दिन ही पूजा करने का पहला दिन और जुमे का पहला शुक्रवार पड़ा। जिसको लेकर प्रयागराज में भी हाई अलर्ट रहा। सुबह दस बजे से ही मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात हो गए। भारी संख्या में एसीपी अपने क्षेत्रों में थानों और कोतवाली की फोर्स के साथ सतर्क रहे। शहर की बड़ी मस्जिद इमामबाड़ा चैक मस्जिद, अटाला सहित अन्य मस्जिद व क्षेत्रों के बाहर कड़ी व्यवस्था की। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई। बता दें कि अंजुमन इंतजामिया कमेटी वाराणसी की ओर एक पत्र जारी किया गया था। खासतौर पर वाराणसी और अन्य जिलों में ज्ञानवापी मामले पर बेहद शांतिपूर्ण ढंग से दुआओं आदि की अपील की गई थी।

Advertisement
Advertisement