
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
नामित सभासद रोबिन फुटेला ने विधायक अरविंद पाण्डेय से की शिष्टाचार भेंट
विधायक ने किया स्वागत, बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की
गूलरभोज। गदरपुर नगर पालिका परिषद में नामित सभासद रोबिन फुटेला ने गदरपुर विधायक श्री अरविंद पाण्डेय से आत्मीय मुलाकात कर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक अरविंद पाण्डेय ने रोबिन फुटेला का सहृदय स्वागत एवं सम्मान करते हुए उन्हें नामित सभासद बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने आशा व्यक्त की कि रोबिन फुटेला नगर पालिका क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। वहीं, सभासद रोबिन फुटेला ने विधायक अरविंद पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए जनहित एवं नगर के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही वही मौके पर सन्नी बत्रा नामित झाम मनी फुटेला आदि मौजूद रहे।






