Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। तहसील में श्रीमती लीना चन्द्रा ने नये तहसीलदार का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि जनता की समस्याओं का निस्तारण करना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन के कर्मियों द्वारा भी सही कार्य किया जा रहे हैं और उनके सहयोग से लोगों की समस्याओं का भी निदान करने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देगी। कहा कि समस्याओं का समयबद्ध गुणवत्तापूर्वक निस्तारण, ड्यूटी पर समय से उपस्थिति सहित अपने जिम्मेदारियों एवं कार्यों के प्रति सभी अधीनस्थ कर्मियों में संवेदनशीलता होनी चाहिए।

    इस दौरान गदरपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष जयकिशन अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चावला, नायब सिंह धालीवाल, जसपाल डोगरा, सुरजीत बत्रा, अमरजीत सिंह ने नवनियुक्त तहसीलदार को बधाई दी।

Advertisement
Advertisement