(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा7037260222)
यादव महासभा परिवार ने श्रद्धालुओं को सपरिवार शामिल होने का किया आह्वान
रुद्रपुर। श्रीकृष्ण धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में समस्त यादव महासभा परिवार की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार, 3 सितंबर को भव्य झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 4 बजे गल्ला मंडी, रुद्रपुर स्थित झांकी स्थल पर होगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की भव्य झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का आनंद लेते हुए भक्ति, प्रेम और उल्लास के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाएंगे। यादव महासभा परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष अरविंद यादव, महामंत्री मुकेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अनिल किशोर यादव एवं मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
