(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने 15 अगस्त को हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और समृद्धि का संकल्प लिया। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।








