Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

गदरपुर। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली गदरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि 14 जुलाई को आरोपी सूरज नाबालिग को बहला-फुसलाकर जयनगर स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने 21 जुलाई की रात मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र स्थित राधा स्वामी सत्संग की बाउंड्री के पास पुलिया से आरोपी सूरज (22 वर्ष), निवासी कुँवरपुर रफीनगर, गूलरभोज को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मेघा शर्मा, हेड कांस्टेबल प्रीतम सिंह तथा कांस्टेबल लक्ष्मण कुमार शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement